यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर में हर्ष फायरिंग की कई घटनाएं हो चुकी है। कई की जान भी जा चुकी है, इसके बाद भी बारात पर पिस्टल के साथ डांस करने की घटना थमने का नाम नही ले रहा है। वही युवक बेखौफ इतने हैं की सरेआम पिस्टल के साथ डांस करने से बाज नही आते और मना करने व वीडियो बनाने पर थाना के चौकीदार को ही मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना में जख्मी चौकीदार जहां इलाजरत है, वही पुलीस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगूनिया सूर्यकंठ में शुक्रवार की रात में कुछ युवकों ने मुफ्फसिल थाना के चौकीदार को पिस्टल के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चौकीदार की पहचान सुनील पासवान के रूप में बतायी गई है। घटना की सूचना के बाद आनन-फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सुनील पासवान को ले जाया गया।

इस घटना को लेकर चौकीदार सुनील पासवान के द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद व पांच अन्य अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर अविलंब दोषियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की गई है।

वहीं, इस बाबत मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युबको के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए चौकीदार के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के संबंध में घायल चौकीदार सुनील पासवान ने बताया मुफस्सिल थाना से कार्य समाप्ति के उपरांत अपने घर जा रहे थे इसी दौरान लगनिया सूर्यकंठ में एक शादी समारोह में सड़क किनारे हथियार लेकर बारात में डांस कर रहे बदमाश का जब उन्होंने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो बाराती में शामिल युवकों ने पिस्टल के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।






