यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में शनिवार को पेंटिंग, निम्बू दौड़, मेंहदी तथा म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक गगन कुमार के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

म्यूजिकल चेयर रेस में पायल, सुधा, अरविंद को क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मेंहदी प्रतियोगिता में स्वभावना, चांदनी व सोनाली को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

निम्बू दौड़ प्रतियोगिता में अमन, अन्नुप्रिया व स्वीटी को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह पेंटिंग प्रतियोगिता में मुस्कान, स्मिता व पायल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

मौके पर शिक्षक मुकेश कुमार, कुंदन कुमार, मुकेश कुमार मंडल, सुधा कुमारी, सीमा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।







