यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु जयनगर और अमृतसर के मध्य 05267 व 05268 जयनगर-अमृतसर-जयनगर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन से मिथिलांचल के लोगो को काफी सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते चलायी जाएगी। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

गाड़ी संख्या 05267 जयनगर-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन जयनगर से अमृतसर के लिए दिनांक 09.ल जून 2023 से 30 जून 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। जयनगर से यह समर स्पेशल ट्रेन उक्त अवधि के मध्य प्रत्येक शुक्रवार को 19.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रविवार को 01.25 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05268 अमृतसर- जयनगर समर स्पेशल 11 जून 2023 से 02 जुलाई 2023 के मध्य प्रत्येक रविवार को चलायी जाएगी । इस दौरान यह स्पेशल ट्रेन अमृतसर से 04.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को 13.10 बजे जयनगर पहुंचेगी ।

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर जंक्शन, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, अंबाला, लुधियाना एवं जालंधर सिटी स्टेशनों पर रूकेगी । इसमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 15 तथा साधारण श्रेणी के 02 कोच लगेंगे।







