89 वीं बिहार राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए समस्तीपुर से 41 सदस्यीय टीम पटना हुई रवाना

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। अंतर जिला 89 वीं बिहार राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए समस्तीपुर जिले से 41 सदस्यीय टीम पटना के लिए रवाना हुई। पटना में आयोजित होने वाला यह प्रतियोगिता 3 जून से 5 जून तक कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित की गई है। समस्तीपुर के पटेल मैदान में सभी खिलाड़ी को इकट्ठा किया गया। जहां से समस्तीपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति में 41 सदस्य टीम को रवाना किया गया।

बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग आयु वर्ग में जिले से टीम को भेजा गया है। टीम के सेलेक्टर और कोच को उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी हर वर्ष की भांति इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जिले का नाम रौशन करेंगे।

समस्तीपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के संगठन सचिव एसएन ठाकुर ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित एथलेटिक्स मीट में अलग-अलग आयु वर्ग में जिन खिलाड़ियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। उन सभी खिलाड़ियों को अंतर जिला 89 वीं बिहार राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पटना भेजा गया है।

मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रज़ीउल इस्लाम रिज्जु, सचिव मो रुस्तम अली, संगठन सचिव एसएन ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेश महतो, कोच एवं टीम मैनेजर अनिल कुमार, डॉ सफदर इमाम, एवं सिराज अहमद खान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *