बिहार के समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

यहां क्लीक कर व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान तीन बच्चा डूब गया। हल्ला होने पर जहां एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया, वहीं दो बच्चे अधिक पानी में चले जाने के कारण डूब गए। ग्रामीणों के प्रयास से दोनों बच्चे का शव काफी देर बाद निकाला गया। मृतक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के वार्ड 12 निवासी विजय राय के 11 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार व रामवरण राय के 9 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है।


दो-दो बच्चों के शव मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। साथ ही दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, दोनों बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमनाहा गांव में घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमनाहा पंचायत अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी के कमती टोल घाट के निकट मंगलवार की दोपहर लगभग दस बच्चे पानी में स्नान कर रहे थे। भीषण गर्मी के कारण टोल के दस बच्चे नदी में स्नान करने पहुंच गए थे। इसी दौरान तीन बच्चे का पैर पिछल गया और गहरे पानी में चला गया। तीनों बच्चों को डूबते देख अन्य बच्चों ने बाहर निकल कर हल्ला किया।

हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गयी। इस दौरान एक बच्चे को तत्काल पानी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि लापता दो बच्चों की खोज की जाने लगी। ग्रामीणों ने लगभग दो घंटों से अधिक के मशक्कत करने के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों के शव बाहर आते ही कोहराम मच गया।

इधर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावे अंचल प्रशासन भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। साथ ही मृतक के परिजनों को ढाढंस दिया। बताया जाता है कि दोनों मृतक बच्चे के पिता परदेश में नौकरी करते हैं। घटना के बाद उनके पिता को गांव आने का संदेशा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *