समस्तीपुर में दिन दहाड़े जितवारपुर कोठी के मुंशी से एक लाख दस हजार की लूट

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर बाइपास ढाला के पास बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी करते हुए छापेमारी शुरु कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार जितवारपुर कोठी के मुंशी मंटून सिंह बैंक से एक लाख दस हजार रुपए निकासी कर बैग में रखकर बाइक से कोठी लौट रहे थे। इसी दौरान जितवारपुर ढाला के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गया।

इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र की नाकेबंदी कर छापेमारी की गयी।

इस दौरान शहर के एक मोहल्ले से सड़क किनारे बैग बरामद किया गया है। हालांकि उसमें रुपए नही था। वहीं अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी के आधार पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *