तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खतुआहा गांव वार्ड संख्या 13 में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए एक किशोर गांव स्थित तालाब में स्नान करने चला गया था, जहां स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया।

मृतक की पहचान खतुआहा गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी फूलो पासवान का 14 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार पासवान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में एएसआई मो एहसान फारूकी घटना स्थल पर पहुंच माले की जांच में जुटे गए।

ऊधर, घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया गोविंद पासवान भी घटना स्थल पर पहुंचे और किशोर के लाश को ग्रामीणों के सहयोग से तालाब से बाहर निकलवाया। मुखिया ने बताया कि किशोर पांचवे वर्ग का छात्र था।

बहरहाल खानपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *