चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप गु्रप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर नगर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर मगरदही में छापेमारी करते हुए एक चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद नगर पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में नगर थाना में मामला दर्ज किया गया।

बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कुछ संदिग्ध युवकों की तस्वीर के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करनी शुरु की। इसी कड़ी में नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या के नेतृत्व में दारोगा सुनील कुमार व अन्य के द्वारा संदिग्ध की तस्वीर केआधार पर छापेमारी की गयी। जिसमें शहर के मगरदही मोहल्ले में छापेमारी करते हुए चोरी की एक बाइक बरामद की गयी

साथ ही इस मामले में नगर पुलिस ने बारह पत्थर के सुनील उर्फ शूटर व विशाल कुमार तथा मगरदही के बादल कुमार को गिरफ्तार किया गया। नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।


बतादें कि एसपी विनय तिवारी के द्वारा बाइक रिकॉवरी टीम भी बनायी गयी है। जिसके द्वारा चोरी व लूटी गयी बाइक की बरामदगी के लिए कार्य किया जा रहा है। उक्त टीम ने दो बार दर्जनों बाइक बरामद कर चुकी है। इन बरामद बाइक को कोर्ट के आदेश पर वाहन मालिक को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *