यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल स्नैचर गिरोह के चार बदमाशों को नगर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। इसके पास से एक छीनी गयी मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। वही अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस कारवाई में जुट गयी है। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में शनिवार को सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता की।

प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी ने कहा कि नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या के नेतृत्व में मथुरापुर ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने चार मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में किशनगंज जिले के टेघरा निवासी वर्तमान में मथुरापुर ओपी के अकबरपुर निवासी शान अली, मथुरापुरओपी के अकबरपुर पितौझीया के सुनील कुमार, मथुरापुर वार्ड 13 के मो. बादशाह एवं नगर थाना के मगरदही नुनफोर टोल के हिमांशु कुमार शामिल है।

उन्होंने बताया कि शानी अली के पास से लूट की एक मोबाइल भी बरामद की गयी। वहीं सुनीलकुमार पूर्व में मुफस्सिल थाना से आर्म्स एक्ट एवं मथुरापुर ओपी में हुए एटीएम चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

डीएसपी ने बताया कि नगर पुलिस के द्वारा एक बेहतर कार्य किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों से मिली जानकारी पर इस गिरोह के अन्य बदमाशों की पहचान करते हुए उसकी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्य करने में जुटी है। इससे मोबाइल व चेन स्नेचिंग की घटना पर अंकुश लगेगा।

डीएसपी ने बताया कि नौ मई को शहर के रामबाबू चौक के पास तीन मोबाइल स्नैचर द्वारा अशोक कुमार के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया था। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनायी गी। टीम ने तीन दिनों में ही कांड का खुलासा करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।







