ओएसिस पब्लिक हाईस्कूल के बच्चों ने मारी बाजी, एकता भारती बनी टॉपर

यहां क्लीक कर हमारे व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। सीबीएसई की दसवी की परीक्षा परिणाम में जिले के बच्चों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया। इस कड़ी में शहर के मथुरापुर झिल्ली चौक स्थित ओएसिस पलिब्क हाईस्कूल के छात्र व छात्राओं ने भी दसवी में शतप्रतिशत सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। परीक्षा का परिणाम आते ही छात्रों एवं शिक्षकों के चेहरे पर खुशी दौड़ गयी। वहीं अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन को बधाई दी है।

ओएसिस पब्लिक हाई स्कूल के निदेशक सह प्राध्यापक मो. मशी अहमद ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई दसवी की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की एकता भारती ने सर्वाधिक 97% अंक लाकर स्कूल टॉपर रही। वहीं जिया कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 95% अंक प्राप्त किया। इसी प्रकार स्कूल के प्रियांशु कुमार 90% , असद अली 83%, तुबा 83% लाकर अंक लाकर विद्यालय का परचम लहराया है।


बच्चो ने इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो मशी अहमद और अपने शिक्षकों को दिया। बच्चों ने कहा कि शिक्षकों के बेहतर टीम के द्वारा उन लोगों को मार्गदर्शन किया गया। जिसकी बदौलत सभी बच्चे बेहतर अंक से पास किए हैं। बच्चों ने कहा कि शिक्षकों के द्वारा बेहतर ढंग से पढ़ाई कराते हुए छात्रों को विभिन्न प्रकार के टिप्स देकर परीक्षा की तैयारी करायी गयी।


इधर, स्कूल के निदेशक सह एचएम मो मशी अहमद ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की। उनका कहना है कि विद्यालय के शिक्षक युवराज सिंह, नीतीश कुमार एवं शुभम सर का योगदान काफी सराहनीय रहा। इन शिक्षकों एवं बच्चों की संयुक्त मेहनत के कारण स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत और बेहतर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *