यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के भोला टॉकिज रेल गुमती पर ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया गया है। इसको लेकर एसपी विनय तिवारी ने नया आदेश जारी किया है। एसपी के नए आदेश के बाद भोला टॉकिज गुमती के तरफ से पंजाबी कॉलोनी के लोगों की परेशानी को देखते हुए स्कूल बस, रिक्शा, ई-रिक्शा एवं ठेला को पंजाबी कॉलोनी की तरफ जाने का आदेश दिया गया है। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

बता दें कि पूर्व में भोला टॉकिज गुमती से पंजाबी कॉलोनी की तरफ वनवे व्यवस्था लागू की गयी थी, जिसमें स्कूल बस, रिक्शा, ईिरक्शा व ठेला के लिए नो इंट्री लगा दी गयी थी। जिसके बाद आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। खासकर बुजुर्ग और बीमार लोगों को ले जाने के लिए टोटो को काफी घुमा कर लाना पड़ता था। इसके कारण मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी होती थी।


इसके बाद पंजाबी कॉलोनी के लोगों ने एसपी से मिलकर अपनी समस्या को रखते हुए छोटे वाहनों की इंट्री करने की मांग की। फिर लोगों की परेशानी को देखते हुए एसपी ने ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया है।

स्टेशन रोड में ट्रैफिक नियमों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि यहां के लोगों के द्वारा भी समस्या रखी गयी थी। इसमें खासकर स्टेशन जाने के लिए लोगों को जल्दी होती है। लेकिन रामबाबू चौक से स्टेशन रोड की तरफ नो इंट्री है, जिसके कारण लोगों को गोला रोड, मारबाड़ी बाजार या फिर बहादुरपुर, माल गोदाम चौक होते हुए स्टेशन जाना पड़ता है।

जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। जबकि पूर्व में रामबाबू चौक से स्टेशन रोड जाने के लिए इंट्री दिया गया था, जबकि स्टेशन चौक से रामबाबू चौक की तरफ जाने के लिए नो इंट्री था।

बता दें कि समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने योगदान के बाद शहर का भ्रमण करने के बाद ट्रैफिक नियम को लागू करने का निर्णय लिया। ट्रैफिक नियम लागू करने के बाद कई सड़कों में वञ वे व्यवस्था लागू की गई। वही ओवरब्रिज एवं बूढ़ी गंडक पुल पर भी नियम को सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जिसके बाद शहर में जाम की समस्या काफी हद तक कंट्रोल हो गया। अगर जाम लगती भी है तो लोग धीरे-धीरे निकल जा रहे हैं। जबकि पहले कई घंटे तक लोगों को एक ही जगह पर खड़ा रहना पड़ता था। ट्रैफिक की नई व्यवस्था से शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है।





