समस्तीपुर में मिली युवती की अधजली लाश, साक्ष्य छुपाने के लिए शरीर पर डाल दिया एसीड!

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के पास नरकट की झाड़ी में एक युवती की अधजली लाश मिली है। गुरुवार की अहले सुबह शौच को गए लोगो की नजर शव पर पड़ी। नरकट की झाड़ी में शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष होगी।

इधर, गांव में खबर फैलते ही घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी। हालांकि युवती के शव की पहचान नही हो पायी है। साक्ष्य छुपाने के लिए युवती के शरीर व चेहरा पर एसीड या फिर मोबिल डाले जाने की आशंका जतायी जा रही है। घटना को लेकर तरह तरह की आशंका जतायी जा रही है। लोंगो की आशंका है युवती की अलग हत्या करने के बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया गया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पटोरी सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय, मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष सोनू कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती के शव की पहचान नही हो पायी है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह प्रतिदिन की भांति ग्रामीण शौच के लिए नरकट झाड़ी की ओर गए थे। इसी दौरान लोगो की नजर अधजली लाश पर पड़ी। फिर लोगो ने गांव में इसकी सूचना दी। पास जाने पर युवती की अधजली लाश प्रतीत हुई।

देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि भीड़ में से किसी ने भी युवती की पहचान नहीं की। उधर युवती का शव मिलने की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई शव को देख कर उसे पहचानने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवती का चेहरा झुलसा होने के कारण उसकी पहचान नही हो पा रही थी।

इधऱ, पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही शव की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क में जुटी है। घटना को लेकर तरह तरह की भी चर्चा शुरू हो गयी है। फिलहाल पुलिस भी इसे हत्या कर लाश को फेंके जाने की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *