यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में शराब को लेकर की की गई छापेमारी एवं गिरफ्तारी के विरोध में एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। आक्रोशित लोगों ने उत्पाद विभाग की वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। वही इस हमले में कई पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना मिल रही है। जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में कराया गया। घटना रविवार देर रात की है।

मिली जानकारी के अनुसार पटोरी प्रखंड के बलहा चौक के समीप रविवार की रात छापेमारी से लौट रहे उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने उत्पाद विभाग के स्कॉर्पियो के शीशे तोड़कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना है।

जख्मी में मुकेश पासवान एवं कुमार पार्वती चौधरी शामिल हैं। जिनका इलाज पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में कराई गयी। घटना की सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत करायी।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग 10 बजे उत्पाद विभाग के दारोगा संजय कुमार अपनी टीम के साथ मोहनपुर में छापेमारी कर पटोरी के रास्ते जिला मुख्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान बलहा गांव के समीप टीम ने शराब पीने के शक के आधार पर दो लोगों को पकड़ लिया।

इसकी सूचना मिलते ही उसे छुड़ाने के लिए भीड़ जमा हो गई। लोगो को छोड़ने को लेकर विवाद हो गया तथा उत्पाद विभाग की टीम पर भीड़ ने लाठी- डंडे से हमला कर स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस दौरान सड़क पर काफी भीड़ जुट गई। वही सड़क के दोनों ओर बरात जा रहे कई वाहन भी फस गए। हालांकि बाद में मामला को शांत किया गया। इसके बाद जाम में फंसे वाहन भी अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुए।






