समस्तीपुर में बोलेरो व ट्रक में टक्कर, देवघर जा रहे वैशाली के 10 लोग जख्मी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के ताजपुर व बंगरा थाना क्षेत्र इन दिनों एक्सीडेंटल जोन बन गया है। इन क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार सड़क हादसे की घटना हो रही है। जिसके कारण कई लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी होकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

ताजा मामला ताजपुर प्रखंड के बंगरा थाना क्षेत्र का है जहां देवघर जा रहे बोलेरो की टक्कर ट्रक से हो गई, जिसमें सवार लगभग 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को ताजपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि घटना में चार की हालत गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों की पहचान धर्मशिला देवी, शशिकांत तिवारी, नाई संजीत ठाकुर और उपेंद्र तिवारी के रूप में बताई गई है।

वहीं, पिंकी देवी, आशा देवी, बिंदु देवी और प्रेमशिला देवी आदि को हल्की चोटें आई हैं। जिनका उपचार समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया गया है।

घटना सोमवार की अहले सुबह समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के एनएच-28 रजवा गांव के पास की है। जहां  बोलेरो और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में करीब 10 लोग घायल हो गए। जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही थी।

बताया गया है कि सभी बोलेरो से वैशाली जिले से देवघर (बाबाधाम) जा रहे थे। ताजपुर के बंगरा थाना एनएच-28 रजवा गांव के पास बोलेरो और भूसा लोड ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *