समस्तीपुर में उत्पाद विभाग के विरोध में एनएच को किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना के तिसवारा गांव से ताड़ी पीने के आरोप में उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इससे आक्रोशित लोगों ने निर्दोष को गिरफ्तार करने के विरोध में सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसवारा पाठशाला के निकट एनएच 322 मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है।

आक्रोशित लोगों का बताना था कि उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शनिवार की शाम रामगुलेल सादा, फुच्ची दास, कैलास सादा, सुरज सादा, अशोक दास, विकास कुमार आदि लोगो को जबरन गिरफ्तार कर ले गयी है। जिन लोगो को गिरफ्तार किया गया है, वह सभी निर्दोष है। जबतक गिरफ्तार लोगो को नही छोड़ती है तबतक सड़क जाम रहेगा। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर इंटा आदि रखकर जाम कर दिया है।

आक्रोशित लोगों का कहना था की शाम में गांव के कुछ लोग शनिवार के हाट एवं शौच के लिए चौर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान इन लोगों को गिरफ्तार कर ले गया। जबकि उक्त लोग न तो शराब पीते है और न ही तारी पीते है। घर से निकल कर चौर जा रहे लोगों को गिरफ्तार कर ले गया है।

इधर शनिवार की देर शाम तक सड़क जाम रहने के कारण एनएच 322 पर यातायात सेवा पूरी तरह ठप हो गयी। इसके कारण लंबी दूरी के वाहनों सहित सैकड़ों वाहन सड़क के दोनों ओर जाम में फंसे थे।

समाचार प्रेषण तक स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई थी। आक्रोशित लोगों ने ईंट पत्थर रखकर सड़क को जाम कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *