समस्तीपुर में NH28 पर वाहनों के बीच हुई टक्कर, हादसे में एक की मौत दो की हालत नाजुक

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। घटना में जहां एक साथ कई वाहनों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दो लोगों का इलाज जारी है। ताजा मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर चांदचौर मिडिल स्कूल के पास की है। घटना में जख्मी दो लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस मौके वारदात पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के कादिराबाद वार्ड 12 निवासी लालबाबू चौरसिया के 23 वर्षीय पुत्र कारूलाल चौरसिया के रूप में की गयी है।

जबकि घायल लोगों की पहचान अभी तक नही हो पायी है। इस सड़क हादसे के बाद एनएच 28 के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। जिसके कारण जाम की स्थिति हो गयी।


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, दोपहर करीब 2 बजे सातनपुर की तरफ से पिकअप वाहन दलसिंहसराय की ओर जा रहा था, तभी बाईक पर दो युवक सातनपुर की ओर जा रहा था।

चांदचौर मध्य पंचायत स्थित, मध्य विद्यालय के पास तेज गति आ रही पिकअप से बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में पिकअप के पीछे पीछे चल रही जुगाड़ ठेला भी खुद को बचाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसमें से गंभीर रूप से घायल बाईक चालक युवक की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी। वहीं जुगाड़ ठेला चालक तथा बाईक के पिछले सीट पर बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *