यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप गु्रप से जुड़े
समस्तीपुर। एसपी विनय तिवारी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर समस्तीपुर जिले के सभी 32 थानों में अपर थानाध्यक्षों की तैनाती की गयी है। थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में अपर थानाध्यक्ष के द्वारा सभी दैनिक कार्यों का निष्पादन एवं संपादन किया जाएगा। इस दौरान आने वाले पीड़ितों से कुशलता पूर्वक व्यवहार करने एवं प्राप्त आवेदन की प्राप्ति भी देने का आदेश दिया गया है।

एसपी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को 15 दिनों के अंदर निष्पादन करने एवं एफआईआर होने पर आवेदक को उसकी प्रतिलिपी नि:शुल्क उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। इसमें पीड़ित असंतुष्ट हैं या फिर उनकी समस्या नहीं सुनी जाती है तो सीधे वरीय अधिकारियों से मिलकर शिकायत कर सकते हैं। एसपी ने बताया कि अपर थानाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गयी है।

एसपी के द्वारा जारी सूची में एसआई सुनील कुमार को नगर थाना, कृष्ण चंद्र भारती को मुफस्सिल थाना, प्रियंका कुमारी को कर्पूरीग्राम थाना, राजु कुमार को ताजपुर थाना, रविंद्र कुमार भारती को वैनी ओपी का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार ब्रजेश कुमार सिंह को विद्यापतिनगर, सगीर अहमद को घटहो ओपी, सोनु कुमार को मोहिउद्दीननगर, मनोज कुमार को पटोरी, महानंद सोरेन को मोहनपुर ओपी, रतन पासवान को हलई ओपी, लालजी राम को अंगारघाट, हंसराज राम को शिवाजीनगर ओपी का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि अविनाश कुमार को बंगरा, राज किशोर राम को कल्याणपुर, फिरोज आलम को पूसा, अशोक कुमार को चकमेहसी, अस्वथामा कुमार को मथुरापुर ओपी, शशिशंकर कुमार को वारिसनगर, मो. महीम को मुसरीघरारी, फैजुल अंसारी को सरायरंजन थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

एसआई मनोज कुमार सिंह को खानपुर, रामाशीष कामती को रोसड़ा, विशाल कुमार को सिंघिया, घनश्याम पासवान को बिथान, नवीन कुमार को विभूतिपुर, शंभूनाथ सिंह को दलसिंहसराय, राजीव लाल पंडित को उजियारपुर थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं अजीत कुमार त्रिवेदी को हसनपुर, रमेश कुमार को हथौड़ी, गुलनाज कौसर को महिला थाना तथा एएसआई महेंद्र ठाकुर को एससीएसटी थाना को अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।






