यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह के द्वारा आधार अपडेट करने के संबंध में जिले में बनाए गए जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवम् प्रखंड स्तरीय आधार केंद्रों के बारे में जानकारी दी गई। जिले में आधार अपडेट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि जिन लोगों के आधार कार्ड बनाए हुए 10 वर्ष या उससे अधिक समय हो गया है तो वे अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड जरूर अपडेट करा लें।

उनके द्वारा बताया गया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकार एवं प्रशासन समस्तीपुर द्वारा आधार अपडेट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताकि समस्तीपुर जिले के नागरिकों को अपना आधार अपडेट कराने में सुविधा हो।

इस कार्य के लिए जिले में 29 स्थाई केंद्र बनाए गए हैं । आधार नंबर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिक अपना अद्यतन व्यक्तिगत विवरण आधार में अपडेट करा लें।

ताकि आधार प्रमाणीकरण या सत्यापन में किसी प्रकार की समस्या या असुविधा नहीं हो। विशेष तौर पर आम नागरिक आधार में अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें। आधार अपडेट करने की प्रक्रिया बहुत सरल एवं आसान है।

आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि उन्हें आधार बनाए हुए 10 वर्ष से अधिक हो गया हो तो वे अपना आधार जरूर अपडेट करा ले। इस कार्य के लिए किसी भी नजदीकी आधार केंद्र में पहचान और पता से संबंधित प्रमाण की मूल प्रति साथ लेकर जाएं और अपना आधार अपडेट करा ले।

आधार अपडेट के लिए 50 (पचास) रूo शुल्क के रूप में भुगतान करना है। इसके अलावा यदि मोबाइल नंबर आधार के साथ लिंक है तो डेमोग्राफिक अर्थात नाम, पता, जन्म तिथि आदि विवरण ऑनलाइन भी अपडेट किया जा सकता है। यदि डेमोग्राफिक विवरण में कोई सुधार नहीं करना है, सिर्फ दस्तावेज अपडेट करना है, तो इस हेतु 25 रूपये।

जबकि सुधार करना है तो 50 रूपये निर्धारित है। समस्तीपुर जिला अन्तर्गत सभी अनुमंडल, प्रखंड, डीआरडीए, डीआरसीसी, में कुल 29 आधार केंद्र कार्यरत हैं। जहां आधार अपडेट या आधार बनवाए जा सकते हैं।

आधार केंद्रों की विस्तृत जानकारी के लिए महत्वपूर्ण लिंक इस प्रकार हैं –
-myaadhar.uidai.gov.in -http://appointment.uidai.gov.in/book appointment.aspx
-https//bhuvan.nrsc.gov.inaadhar/
-http://uidai.gov.in/ssup/
-http//uidai.gov.in/images/commdoc/valid_list.pdf m adhar ऐप





