धमौन के अग्निपीड़ितों को विधायक ने दी सरकारी व निजी सहायता

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शाहपुर पटोरी प्रखंड के उत्तरी धमौन पंचायत के पासवान टोल में गुरुवार को लगी भीषण आग से प्रभावित पीड़ित परिवारों के बीच मोहिउद्दीननगर के विधायक राजेश कुमार सिंह ने सीओ विकास कुमार सिंह की उपस्थिति में राहत वितरण किया।

इस घटना के 12 पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से 11-11 हजार रुपए का चेक बांटा। इसके अलावा विधायक ने निजी कोष से भी राहत सामग्री दी।

मौके पर संजीव राय,धर्मेंद्र राय,प्रभात राय,वीरेंद्र राय,मंडल अध्यक्ष विजय राय आदि उपस्थित थे। विधायक ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके जख्म पर मरहम लगाया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारी स्तर पर जो भी लाभ संभव हो सकेगा, वे उन्हें उपलब्ध कराएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *