यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी के चकराजअली नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हसनपुर सूरत क्रिकेट क्लब ने चकसीमा क्रिकेट क्लब को 2 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हसनपुर सूरत की टीम के लिए बाबा और अविनाश ने सर्वाधिक 17 रन की मदद से 69 रन बनाए, परंतु 13.2 ओवर में चकसीमा की टीम सभी विकेट खोकर मात्र 67 रन ही बना सकी।

टूर्नामेंट के अंत में चकसीमा टीम के अमरेश को मैन ऑफ द सीरीज, बाबा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया रामाश्रय ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष रामसागर राय, राजगीर राय, मिथिलेश राय, विकास प्रसाद राय, पप्पू कुमार, बबलू कुमार, रवि राय, सुफल कुमार, कमलेश प्रसाद राय, राजकुमार राय, धर्मवीर राय, पंकज कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।










