यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। मालदा टाउन, आसनसोल, धनबाद के रास्ते परिचालित की जा रही गाड़ी संख्या 05671 व 05672 गुवाहाटी, रांची, गुवाहाटी स्पेशल की यात्रियों की मांग के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए 23 फेरे की वृद्धि की गयी है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05671 गुवाहाटी रांची स्पेशल अब गुवाहाटी से 22 अप्रैल से 23 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05672 रांची गुवाहाटी स्पेशल अब रांची से 23 अप्रैल से 24 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को परिचालित की जायेगी












