कोडरमा से महेशमुंडा एवं मधुपुर के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के समय सारणी में बदलाव

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। कोडरमा से महेशमुंडा और मधुपुर के लिए चलने वाली पैंसेजर ट्रेनों के समय सारणी में 25 अप्रैल से परिचालनिक कारणों से बदलाव किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 03606 कोडरमा-महेशमुण्डा स्पेशल कोडरमा से 05.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों, हाल्टों पर रूकते हुए 09.05 बजे के बजाए 08.40 बजे महेशमुंडा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03605 महेशमुण्डा-कोडरमा स्पेशल महेशमुंडा से 09.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों व हाल्टों पर रूकते हुए 13.10 बजे के बजाए 12.45 बजे ही कोडरमा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03370 कोडरमा-मधुपुर स्पेशल कोडरमा से 14.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों व हाल्टों पर रूकते हुए 18.35 बजे के बजाए 18.15 बजे ही मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं 03369 मधुपुर-कोडरमा स्पेशल मधुपुर से 19.10 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों व हाल्टों पर रूकते हुए 23.30 बजे के बजाए 23.05 बजे ही कोडरमा पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *