भाई वीरेंद्र ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल है केंद्र सरकार, सीबीआई केंद्र का है तोता

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार विधानसभा के प्राकक्लन समिति के सभापति सह राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। इसलिए देश की सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। आज अगर लोग जागरूक नहीं हुये तो कल पूरे देश को इससे भारी नुकसान उठाना पडेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार तेज़ी से विकास कर रहा है और बिहार का विकास आने वाले समय में पूरे देश के लिए मॉडल होगा।


समस्तीपुर जिला अतिथि गृह में मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा की देश में गुजरात माडल की नहीं बल्कि बिहार माडल की आवश्यकता है। भाजपा केवल नफरत की सियासत करती है। उसे देश के विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा देश नफरत से नहीं बल्कि मुहब्बत से आगे बढेगा।


भाई वीरेन्द्र ने जोर देकर कहा कि देश में बेरोजगारी तथा महंगाई बढ़ रही है। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानो को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। राजद प्रवक्ता ने कहा की केंद्र सरकार नफरत की राजनीति कर रही है । मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग अपने राजनीतिक विरोधियो के खिलाफ कर रही है।


भाजपा व केंद्र सरकार के द्वारा लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है की देश अब तानाशाह की ओर बढ़ रहा है। सीबीआई तो केन्द्र के भाजपा सरकार की तोता बनके रह गयी। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *