समस्तीपुर जिला के मोतीपुर पंचायत को मिला राष्ट्रीय पंचायत राज पुरस्कार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के पूर्व सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में रोसड़ा प्रखंड के मोतीपुर पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत राज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पंचायत में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोतीपुर पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी को प्रशस्ति-पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

बता दें कि राज्य स्तर पर कुल 51 प्रतिभागियों का चयन किया गया था, जिसमें से समस्तीपुर जिला से इकलौता मोतीपुर पंचायत शामिल था। पंचायत की इस उपलब्धि पर पंचायतवासी फूले नहीं समा रहे हैं।

पंचायत वासियों में भी जश्न का माहौल है। वहीं पुरस्कार प्राप्त करने की खबर मिलते ही पंचायत भवन मोतीपुर में लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा भी कराया। मोतीपुर पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने मोतीपुर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित किया है।

यह दूसरा मौका है जब मोतीपुर पंचायत को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला है। इससे पूर्व 2020 में भी मोतीपुर को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजा जा चुका है।

बता दें कि मुखिया प्रेमा देवी लगातार तीन टर्म से मोतीपुर पंचायत की मुखिया हैं। उनकी इस सफलता के लिए उन्हें हर ओर से बधाइयां मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *