विशाखापत्तनम और बनारस बीच चलेगी एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।इसी क्रम में रांची-बरकाकाना-गढ़वा रोड- डेहरी ऑन सोन-सासाराम- पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते विशाखपट्टणम और बनारस बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 08588 व 08587 विशाखपट्टणम-बनारस- विशाखपट्टणम समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है।

ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह स्पेशल विशाखपट्टणम से 19 अप्रैल 2023 से 17 मई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा बनारस से 20 अप्रैल 2023 से 18 मई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी।

गाड़ी संख्या 08588 विशाखपट्टणम-बनारस समर स्पेशल विशाखपट्टणम से बुधवार को 12.30 बजे खुलकर गुरूवार को 02.55 बजे रांची, 05.30 बजे बरकाकाना, 07.30 बजे लातेहार, 08.30 बजे डालटनगंज, 09.25 बजे गढ़वा रोड, 11.20 बजे डेहरी ऑन सोन, 11.38 बजे सासाराम, 12.10 बजे भभुआ रोड, 13.30 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं रूकते हुए 16.30 बजे बनारस पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 08587 बनारस-विशाखपट्टणम समर स्पेशल बनारस से गुरूवार को 18.00 बजे खुलकर 19.00 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., 20.00 बजे भभुआ रोड, 20.45 बजे सासाराम, 21.05 बजे डेहरी ऑन सोन, 23.15 बजे गढ़वा रोड एवं 23.55 बजे डालटनगंज रूकते हुए शुक्रवार को 20.30 बजे विशाखपट्टणम पहुंचेगी।

यह स्पेशल बनारस और विशाखपट्टणम के बीच वाराणसी, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गढ़वा रोड, डालटनगंज, लातेहार, बरकाकाना, मूरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटिलागढ़, केसिंगा, मुनिगुडा, रायगडा, पार्वतीपुरम, बोब्बिलि जं., विजयनगरम, कोतवलसा एवं सिम्हाचलम स्टेशनों पर रूकेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *