समस्तीपुर रेल मंडल में बाबा साहेब की मनायी गयी जयंती

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर मण्डल रेल प्रशासन के द्वारा मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 132 वा जन्मदिन बड़े धूम धाम से मनाया गया। मण्डल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल में बाबा साहेब के संघर्षों को याद करते हुए उनके जैसे संघर्ष शील, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पित बनने का आवाहन किया साथ ही संविधान में वर्णित अनुच्छेद एवं धाराओं पर चर्चा किये।

कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक प्रथम जितेंद्र कुमार सिंह , अपर मण्डल रेल प्रबंधक द्वितीय  मनीष शर्मा, ऑल इंडिया एस सी एस टी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के मण्डलमंत्री शशि रंजन कुमार, अध्यक्ष अर्जुन कुमार,

कोषाध्यक्ष आलोक अनान्द, लाल बाबू राम, कार्मिक अधिकारी राजीव कुमार, अशुतोष झा, दिलीप पासवान, डॉ नीलेश कुमार,आर एन झा, एवम सभी विभगिय अधिकारी एवम अन्य रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *