यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 14वां जिला सम्मेलन सोमवार को नई कमेटी के गठन के साथ ही संपन्न हो गया। प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन राज्य महामंत्री सुवेश सिंह ने किया। उन्होंने ने एनपीएस व बायोमेट्रिक सिस्टम के विरोध में सभी कमेटी आंदोलन की रुपरेखा तैया करने एवं आंदोलन की शुरुआत करने का आवाहन किया। प्रतिनिधि सत्र के बाद नयी कमेटी का गठन करते हुए नमो की घोषणा की गई। इसके तहत लक्ष्मीकांत झा मुख्य संरक्षक, महेंद्र पंडित मानद सदस्य, चेत नारायण यादव संरक्षक एवं राम कुमार झा को सम्मानित अध्यक्ष चुना गया। वहीं राम नरेश दास को महासंघ का जिलाध्यक्ष तथा राजीव रंजन को जिला मंत्री व नवल किशोर राय व उपेंद्र राम को सहायक जिला मंत्री की जवाबदेही सौंपी गयी।

उपाध्यक्ष में संजीव कुमार ठाकुर, दिनेश झा, मो. सगीर, कैलाश बैठा, शंकर राय, पंकज कुमार, रंजना कुमारी, सुनील कुमार सिंह, विमलेश चौधरी, रणवीर कुमार झा, विनोद कुमार, शिव कुमार लाल एवं नवीन कुमार झा को मनोनीत किया गया।

इसी प्रकार संयुक्त मंत्री में सत्यम कुमार, कुमार उत्कर्ष, प्रभात कुमार, आशीष कर्ण, अभिषेक कुमार, प्रतिभा कुमारी, रतन कुमार एवं राजेश कुमार का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, कार्यालय मंत्री में निरंजन कुमार व रघुवीर कुमार को मनोनीत किया गया।

संघर्षकोष परिषद का गठन करते हुए देवेंद्र प्रसाद यादव को अध्यक्ष, अरविंद कुमार झा, ललिता कुमारी, उषा कुमारी, महेश राम को उपाध्यक्ष, अमित कुमार को संघर्ष मंत्री, संजीव कुमार कर्ण, गीतांजली, धर्मेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, प्रमोद कुमार राय, गोपाल गिरधारी, जयशंकर चौधरी को संयुक्त मंत्री घोषित किया गया है।

महिला उपसमिति का गठन करते हुए रेखा कुमारी को संयोजिका, जूही कुमारी, दीपिका, सरिता, प्रेमा कुमारी, रुबी कुमारी, संजु कुमारी, नमीता कुमारी, मीनू कुमारी को उप सयोजिका बनायी गयी।

इसी प्रकार राम कुमार झा प्रस्तावक व चेत नारायण यादव, बिंदु कुमारी सिंह, कृष्ण कुमार राय, जमीन अख्तर व महेंद्र पंडित ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।






