शाहपुर पटोरी में व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण को प्रस्तावित स्थल का न्यायाधीशों ने लिया जायजा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/शाहपुर पटोरी। समस्तीपुर जिले के व्यवहार न्यायालय, शाहपुर पटोरी के प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए रविवार को न्यायाधीशों ने मालपुर गांव में स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायाधीशों ने संकेत दिया कि व्यवहार न्यायालय, शाहपुर पटोरी में निकट भविष्य में फौजदारी मामलों की भी सुनवाई शुरू हो जाएगी।

न्यायाधीशों में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह समस्तीपुर के निरीक्षी न्यायाधीश अंजनी कुमार, समस्तीपुर के प्रभारी सत्र एवं जिला न्यायाधीश पवन झा, व्यवहार न्यायालय शाहपुर पटोरी के न्यायाधीश सोने लाल रजक, राजीव कुमार के अलावा एसडीओ सुश्री निशिकांत, डीसीएलआर संजीव कुमार चौधरी, सीओ विकास कुमार सिंह, अधिवक्ता सदानंद राय, अनिमेष कुमार, राम विनय कुमार, राम यतन राय, मुरली मनोहर, रमेश कुमार पंडित, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने निरीक्षी न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने न्यायालय भवन का निर्माण अनुमंडल कार्यालय के समीप कृषि फार्म की भूमि में कराने का अनुरोध किया है। मालपुर के प्रस्तावित स्थल निरीक्षण के पश्चात सभी न्यायाधीश व प्रशासनिक अधिकारी व्यवहार न्यायालय, शाहपुर पटोरी पहुंचे तथा वहां फौजदारी मामलों की शुरुआत के लिए नवनिर्मित हाजत, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *