रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर ने खगड़िया को 1 विकेट से हराया

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले समस्तीपुर के इन्द्रा रेलवे स्टेडियम में खेले जा रहे मध्य जोन रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर की टीम ने खगड़िया की टीम को 1 विकेट से हराया। मुजफ्फरपुर की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया।

खगड़िया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हर्षिता आनंद के 58 रन, सूरज यादव के 26 रन एवं सौरव कुमार के 21 रनों के बदौलत 36. 4 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। मुजफ्फरपुर के गेंदबाज सौरव कुमार ने 4 विकेट, वासुदेव ने 3 विकेट,  आदित्य ने 1 विकेट लिए।

जवाबी पारी खेलते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने जीत का यह लक्ष्य 37. 3 ओवर में 9 विकेट गमाकर पूरा कर लिया। मुजफ्फरपुर के जीत में उत्सव ने 36 रन, दिवाकर ने 31 रन, अजीत आर्यन ने 29 रन व सौरभ ने 17 रनों का योगदान दिया।

खगड़िया के गेंदबाज सूरज यादव ने 4 विकेट, हर्षिता आनंद ने 2 विकेट लिए । विजेता टीम मुजफ्फरपुर के सौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *