समस्तीपुर प्रखंड के उउ माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में समारोह पूर्वक मनायी गयी बाबा साहब की जयंती

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं शिक्षक व बाल संसद के मंत्रियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह का सफल संचालन शिक्षिका सपना कुमारी ने किया।

इस अवसर पर रानी कुमारी के भजन गायन के उपरांत अंजनी कुमारी, प्राची, मोना, सोफिया आजमी, सायना, निहारिका, रानी, स्नेहा,नयंसी, वंदना ,सुनीता, अंशु, कुणाल एवं अमन कुमार सहित शिक्षक कैलाश राम, विमल कुमार साह, किरण कुमारी,सहिंद्र राम आदि ने डॉक्टर अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि डा.अंबेडकर अभिवंचित वर्ग के मसीहा थे, उन्होंने कहा कि शिक्षित बनो, संघर्ष करो, आगे बढ़ो। उन्होंने कर्म के मर्म को समझाया और अपने पुरुषार्थ के विकास कराने पर बल दिया ।

उन्होंने सामाजिक समरसता हेतु जीवन पर्यंत संघर्ष किया और समतामूलक समाज के लिए निर्माण के लिए अपने आप को आहूत किया। उन्होंने स्वतंत्र भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत सरकार ने मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

वरीय शिक्षक सहेंद्र राम ने कहा की जब-जब संसार में असमानता, वैमनस्यता बढा तब तब किसी न किसी महापुरुषों का जन्म हुआ । इसी कड़ी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का भी पदार्पण हुआ,जो संपूर्ण मानवता के लिए अपनी बात कहीं।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। मौके पर शिक्षक संजीव कुमार झा, कुमारी रेनू, रशादा फर्रुख, विमला कुमारी, कंचन कुमारी, विभा कुमारी, बीबी शकीला रहमान, इन्दिरा कुमारी, रेनू कुमारी, शिक्षा सेवक कैलाश सदा, बाल संसद के प्रधानमंत्री नायनिश व उप प्रधानमंत्री अंजनी कुमारी आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *