नेपाल में सड़क हादसे में मरने वालों का युवाओं का शव आते मचा कोहराम, जख्मी धर्मेन्द्र हैं इलाजरत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। नेपाल में हुए सड़क हादसे में मरने वाले समस्तीपुर जिले के चार लोगों की लाश गुरुवार  शाम समस्तीपुर पहुंचा। यूबको की लाश उसके घर पर जाते ही कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। पिछले 24 घन्टे से इन परिजनों का रोरो कर हालत खराब है। बतादे की समस्तीपुर के 5 युवाओं की टोली निजी वाहन से घूमने नेपाल गए थे। लेकिन वहा सड़क हादसे में वाहन 500 फीट से अधिक गहराई में खाई में गिर गया। जिसके कारण चार दोस्तों की मौत हो गयी, जबकि एक जख्मी हालत में इलाजरत है।

कल्याणपुर के फूल्हारा गांव में मोहन सिंह के 42 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार उर्फ गब्बर सिंह का शव आते ही परिजनों के चीत्कार से गांव गूंजने लगा। वहीं अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी।

मृत्युंजय के निधन पर लोजपा के रविशंकर सिंह, भाजपा नेता कृष्ण गोपाल शर्मा, प्रभात सिंह, राजेश झा, धीरेंद्र कुमार धीरज एवं डीलर एसोसिएशन संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने शोक जताया है।

इधर, बाजार समिति के समीप विकास नगर में दो युवकों का और मन्नीपुर में एक युवक का शव पहुंचा। बता दे कि मन्नीपुर व बाजार समिति निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ मन्नू सिंह, मथुरापुर ओपी के विकासनगर निवासी मुकेश कुमार चौधरी, विकासनगर में ही किराये में रहने वाले अभिषेक कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी।

मिली जानकारी के अनुसार दोस्तों के कार में सवार धर्मेन्द्र सोनी की भी बुधवार को मौत होने की खबर आयी थी। लेकिन वह अभी जिंदा है। उसका काठमांडू से 30 किमी पहले ही धूलिखेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद काठमांडू गये ध्रुवगामा के मुकेश कुमार ने बताया कि धर्मेन्द्र सोनी का काठमांडू में इलाज चल रहा है।  उसके सिर में चोट लगी थी। लेकिन डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। अभी चार पांच दिन और वह अस्पताल में रहेगा। उसके बाद घर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *