यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बिहार प्रदेश जद यू द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 132वीं जयंती के पूर्व संध्या पर दीप जलाया गया। प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय जी के नेतृत्व में समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय के पास बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर कार्यकर्ता साथियों ने दीप प्रज्वलित किया। इस कार्यक्रम में अनस रिजवान, डॉ अमित कुमार मुन्ना, सुबोध सिंह, रज़ा अहमद, राजकुमार साह, गोल्डी सिंह, रंजित पटेल, सुनील कुमार, रूपेश कुमार, नरेंद्र भगत सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राज कुमार राय आदि उपस्थित रहे।









