खानपुर के शोभन में अग्निपीड़ितों को विधायक की उपस्थिति में मिली सहायता राशि

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर। खानपुर प्रखंडक्षेत्र के शोभन पंचायत के वार्ड 4 में पिछले दिनों 11हजार बोल्ट की बिजली के शॉर्ट सर्किट से तीन परिवार क्रमशः पंकज कुमार महतो, बिरजू कुमार महतो एवं सीता राम महतो का घर जलकर राख हो गया था।


बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना शोभन पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करते हुए सहानुभूति प्रदान किए तथा अनुग्रह अनुदान के तहत सरकार से मिलने वाली 11 हजार-  11 हजार रुपए का चेक भी दिया गया।


इस अवसर पर अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर, नज़ीर पवन कुमार चौधरी, मुखिया रविन्द्र कुमार प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य मणिकांत महतो, शिक्षक लाल बाबू, रामशंकर राय, शिवनाथ कुमार, ब्रह्मदेव महतो, बृजकिशोर पटेल, बिनोद शर्मा, अवनीश झा, मनोज कुमार महतो, अनिल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *