यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में आईक्यूएसी द्वारा छात्र शिक्षक मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि छात्र शिक्षक मीट से शैक्षणिक वातावरण का निर्माण होता है।

प्रधानाचार्य प्रो सिन्हा ने कहा कि नियमित रूप से क्लास में उपस्थित रहे और विद्वान शिक्षकों से पढ़ाई कर अपने सपनों को उड़ान दे। पार्ट 3 पासआउट स्टूडेंट को के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।

प्रधानाचार्या ने विज्ञान दिवस पर अच्छी प्रदर्शनी लगाने वाले छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का नेतृत्व करने के लिए बॉटनी विभाग के डॉ स्मिता कुमारी, जूलॉजी विभाग के डा प्रियंका लाल, भौतिकी विभाग के डा सरस्वती कुमारी, गणित विभाग के डा राजेश कुमार पांडेय और रसायन शास्त्र विभाग के डा अरुण कुमार को भी विशेष सम्मानित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन डा विजय कुमार गुप्ता ने दिया। मौके पर सभी शिक्षक और काफी संख्या में छात्राएं मौजुद थी।






