यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर हावड़ा एवं रक्सौल के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा । यह समर स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल 2023 से 11 जून 2023 के मध्य निम्नानुसार संचालित की जाएगी। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल दिनांक 15 अप्रैल 2023 से दिनांक 10 जून 2023 तक हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल दिनांक 16 अप्रैल 2023 से 11 जून 2023 तक रक्सौल से 16.55 बजे खुलकर अगले दिन 08.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी

अप एवं डाउन दिशा में यह समर स्पेशल ट्रेन हावड़ा और रक्सौल के बीच बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया स्टेशनों पर रूकेगी ।

इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के 01 कोच, शयनयान श्रेणी के 08 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच लगेंगे।






