यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में एनएसएस इकाई द्वारा विश्व स्वास्थ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ ही धन है। अतः सब काम मे सबसे पहले स्वास्थ की रक्षा करनी चाहिए और इसके लिए संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम और सकारात्मक विचार की जरूरत है।

एनएसएस पदाधिकारी डा मधुलिका मिश्रा ने विश्व स्वास्थ दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत मधुमेह बीमारियों की राजधानी हो गया है, भारत की अधिकांश महिलाएं रक्ताल्पता से पीड़ित है,जागरुकता फैला कर इसे कम किया जा सकता है।

प्रो अरूण कुमार कर्ण ने कहा कि मोटे अनाज संपूर्ण आहार है। डा रीता चौहान ने कहा कि मानसिक तनाव और अंधता से बचाव करना है तो मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग नही करना चाहिए। डा स्मिता कुमारी ने कहा कि भोजन में फाइबर की मात्रा अधिक होना चाहिए।

डा प्रियंका लाल ने कहा कि प्लास्टिक कैंसर का सबसे बड़ा कारण है, इसे प्रयोग को पूर्णतः बंद कर देना चाहिए।
डा कुमारी माधवी ने कहा कि भोजन मे हरी सब्जियों का प्रयोग श्रेष्कर है। डा खुशबू कुमारी सिंह ने कहा कि ताजा मछली ओमेगा का उत्तम स्रोत है।

इस अवसर पर एनएसएस की ओर से बच्चों के बीच फल का वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डा संगीता ने धवन्त्री के मंत्र से किया। मौके पर डॉ सुरेश साह, नीतिका सिंह, डा सोनल, डा ज्योति आदि सहित अधिक संख्या में छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद थे।






