समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बंदी की मौत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर सदर अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान एक बंदी की मौत हो गई। मृतक बंदी की पहचान 70 वर्षीय कुशेश्वर महतो के रूप में की गई है, जो पिछले कुछ महिनों से समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय उपकारा में बंद था। मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय उपकारा में सोमवार को बंदी कुशेश्वर महतो की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे आनन-फानन में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

जहां स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण सोमवार की देर रात उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी स्थिति सुधार नहीं होने पर डाक्टरों की टीम ने मंगलवार को उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया था। रेफर करने की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान ही बंदी की मौत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हो गया।

सदर अस्पताल के डीएस डॉ गिरीश कुमार ने बताया कि मरीज बीमार था। वह हाइपरटेंशन सहित कई अन्य बीमारी से ग्रसित था। रेफर कर दिया गया था। रेफर की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान ही उसकी मौत हो गई है। इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *