यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। धनबाद मंडल के रेणुकूट, झारोखास और मयूरपुर रोड स्टेशन पर दोहरीकरण और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की कमीशनिंग के मद्देनजर एनआई कार्य किया जाना है। जिसके फलस्वरूप ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एनआई कार्य को लेकर परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें:
गाड़ी संख्या 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस का परिचालन 12.04.2023 एवं 13.04.2023 को रद्द रहेगा। गाड़ी संख्या 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का परिचालन 13.04.2023 एवं 14.04.2023 को रद्द रहेगा।

आंशिक समापन/प्रारंभ की गई ट्रेनें:
दिनांक 13 अप्रैल 2023 को गाड़ी संख्या 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस का आंशिक समापन गढ़वा रोड में ।
दिनांक 12 अप्रैल 2023 एवं 14 अप्रैल 2023 को गाड़ी संख्या 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस का आंशिक समापन गढ़वा रोड में ।

दिनांक 14 अप्रैल 2023 को गाड़ी संख्या 18614 चोपन-रांची एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ गढ़वा रोड से।
दिनांक 13 अप्रैल 2023 एवं 15 अप्रैल 2023 को गाड़ी संख्या 18632 चोपन-रांची एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ गढ़वा रोड से।
दिनांक 13 अप्रैल 2023 एवं 14 अप्रैल 2023 को गाड़ी संख्या 03343 गोमो-चोपन पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन बड़वाडीह में ।
दिनांक 14 अप्रैल 2023 को गाड़ी संख्या 03344 गोमो-चोपन पैसेंजर स्पेशल का आंशिक प्रारंभ बड़वाडीह से।

मार्ग परिवर्तन: दिनांक 13 अप्रैल 2023 को हावड़ा से खुलने वाली 11448 हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.- प्रयागराज छिवकी-कटनी साउथ के रास्ते जाएगी। दिनांक 13 अप्रैल 2023 को जबलपुर से खुलने वाली 11447 जबलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी साउथ-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड के रास्ते जाएगी। दिनांक 13 अप्रैल 2023 को कोलकाता से खुलने वाली 19607 कोलकाता-मदार जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुरवारा के रास्ते जाएगी।

दिनांक 13 अप्रैल 2023 को संबलपुर से खुलने वाली 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-चुनार के रास्ते जाएगी। दिनांक 13 अप्रैल 2023 को हटिया से खुलने वाली 12873 हटिया-आनंद विहार टर्मिनस झारखंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-चुनार के रास्ते जाएगी । दिनांक 12 अप्रैल 2023 को अहमदाबाद से खुलने वाली 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी मुरवारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड के रास्ते जाएगी । दिनांक 12 अप्रैल 2023 को जम्मूतवी से खुलने वाली 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चुनार-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड के रास्ते जाएगी।





