समस्तीपुर में आईटीआई कॉलेज परिसर में महिला को पेड़ से बांध पीटा, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर। समस्तीपुर जिले से उजियारपुर प्रखंड में एक मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां जमीन नहीं देने के कारण आक्रोशित दबंगों ने एक महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। इस संबंध में पीड़ित महिला के पति के द्वारा उजियारपुर थाना में आवेदन दिया गया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसारउजियारपुर थाना के गावपुर में दबंगों ने एक महिला की पेड़ से बांध कर पिटाई की। महिला का कसूर इतना ही था कि दबंगों के कहने पर एक निजी संस्थान के लिए उसने अपनी जमीन देने से इनकार कर दिया था। महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय मुखिया अजय कुमार ने महिला को बंधन मुक्त करा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला का सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाज च रहा है।

सोशल मीडिया में महिला के पेड़ से बंधे होने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि दूरबीन न्यूज वीडियो की सच्चाई का दावा नही करता है। इसमें दिख रहा है कि एक महिला का दोनों हाथ पीछे कर पेड़ से बंधा हुआ है और महिला रो रही है।

इधर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती महिला ने बताया कि गांव में कुछ लोगों ने निजी आईटीआई खोला है। जिसके लिए उससे जमीन मांगी जा रही थी।

उसके पास उक्त जमीन के अलावा अन्य कोई दूसरी जमीन नहीं है जिससे उसने देने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर दबंगों ने पेड़ से बांध पीट उसे जख्मी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *