यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के छतनेश्वर गांव में गुरुवार को हुई भीषण आगलगी कांड हुई। घटना में एक व्यक्ति के जिंदा जलकर मौत हो गयी, वही तीन दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया। घटना में लाखों की क्षति हुई है। मृतक की पहचान गांव के 55 वर्षीय मोहम्मद अफजल के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर समस्तीपुर जिला मुख्यालय के अलावा वारिसनगर कल्याणपुर की दमकल टीम ने करीब 3 घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल किया। लोंगो के अनुसार इस अगलगी की घटना में 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान का बताया गया है।

स्थानीय लोंगो से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक छतनेश्वर गांव के वार्ड संख्या 3 और 4 में अचानक आग पकड़ लिया। जबतक लोग कुछ समझते तबतक आग बेकाबू हो गया और देखते ही देखते एक के बाद एक एक घर को अपने आगोश में ले लिया।

घटना में गांव के मोहम्मद कलीम, मोहम्मद सलीम अली अहमद, काली बुआ, शंकर पासवान, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद छोटू समेत तीन दर्जन से अधिक लोगों का घर जलकर राख हो गया।

वारिसनगर के सीओ रंजन कुमार दिवाकर ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वह मौके पर पहुंचे हैं नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल कितने घर जले हैं इसकी भी लिस्ट बनाई जा रही है। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के अलावा प्रखंड के कई प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद थे।

इधर उजियारपुर चैता उत्तरी के सपहा टोला में लगी आग से एक एकड़ में लगी गन्ने की फसल जल गयी। वहीं बिथान के नरपा में 13 घर जल गया। मोरबा में मोरबा दक्षिणी पंचायत में चार घर जल गया है।





