यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में फर्जी आधार और वोटर कार्ड बनाकर फर्जी तरीके से सिम उपलब्ध कराकर बदमाशों को उपलब्ध कराने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। एसपी विनय तिवारी ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पूसा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार लोगों में मयूरेश कुमार उर्फ लकी, निशांत कुमार उर्फ विरू तथा मनोज कुमार उर्फ मंजय यादव शामिल है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड वोटर कार्ड बरामद किया है। साथ ही एक पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि मयूरेश कुमार उर्फ लकी जो पूर्व में हथियारों की तस्करी करने का काम किया करता था। वह सिंडिकेट बनाकर और फर्जी तरीके से वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनाकर बदमाशों को घटना में प्रयुक्त करने के लिए सिम उपलब्ध कराता है। इस सिम का उपयोग अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में करता हैं और घटना होने के बाद उस सिम को फेंक देता है। जिससे पुलिस जल्द सही बदमाश के करीब नहीं पहुंच पा रही। सूचना के आधार पर पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार करते हुए प्रिंटर मॉनिटर कंप्यूटर आदि बरामद किया गया है।

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि लंबे समय से पूसा थाना क्षेत्र में फर्जी कागजात बनाकर बदमाशों को लाभ पहुंचाने वाला गिरोह सक्रिय था एसपी ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा 2 दर्जन से अधिक लोगों को सिम उपलब्ध कराया गया है जिसके बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई है जिन लोगों के पास भी सिम उपलब्ध है उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम काम कर रही है।

एसपी ने बताया कि इस गिरोह में लकी का महत्वपूर्ण रोल था वह वीरू के साथ मिलकर सहायता समूह गिरोह के सदस्यों का आधार नंबर प्राप्त करता था।

उस आधार नंबर के आधार पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर उस आधार कार्ड पर मोबाइल सिम उपलब्ध कराते हुए बदमाशों को मुहैया कराता था। जो बदमाश इसका उपयोग अपराधिक घटनाओं में करते थे। एसपी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों को जेल भेजा जा रहा है।





