समस्तीपुर पुलिस की मोबाइल रिकॉवरी टीम ने 14 लाख की 61 मोबाइल किया बरामद

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस की मोबाइल रिकॉवरी टीम ने एक बार फिर 14 लाख से अधिक मूल्य के 611 मोबाइल को बरामद किया। यह सभी मोबाइल जिले के लोगों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में झपट्टा मारकर छीनने, चोरी, गृहभेदन आदि मामले में गायब हुआ था।


समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में एसपी विनय तिवारी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि जिले में झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने, चोरी, गृहभेदन एवं गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए चार टीम बनायी गयी थी। इन टीम के द्वारा चौथे फेज में 14 लाख रुपए मूल्य के 61 मोबाइल बरामद किया गया है। जिसे उनके धारकों को लौटायी गयी है।

वहीं दो अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि मोबाइल रिकॉवरी टीम वन ने 16, टीम दो ने 12, टीम चार ने 14 एवं टीम चार ने 19 मोबाइल बरामद किया गया है। इन टीम ने नगर थाना के दस, मुफस्सिल के चार, मुसरीघरारी व मथुरापुर ओपी के एक-एक, कल्याणपुर के एक, पूसा के तीन, वैनी ओपी के एक, चकमेहसी के चार मोबाइल बरामद किया गया।

इसी प्रकार दलसिंहसराय के छह, पटोरी के दो, उजियारपुर के चार, मोहीउद्दीननगर के एक, बिथान के चार, रोसड़ा के तीन, हसनपुर थाना के एक एवं अन्य मामले के 11 मोबाइल बरामद किया गया है।


एसपी ने बताया कि सभी मोबाइल के धारकों की पहचान कर उन्हें वापस लौटा दी गयी है। साथ ही रिकॉवरी टीम पांचवे फेज के लिए कार्य करने में जुट गयी है। इधर, मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरे पर खुशी छलक गयी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *