रोसड़ा तेजाब कांड में प्राथमिकी दर्ज, रामनवमी मेला देखने गए युवक के साथ हुई थी घटना

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। रोसड़ा थाना में रामनवमी की रात बटहा गांव में हुए तेजाब कांड में मामला दर्ज किया गया है। रामनवमी मेला देखने गए युवक की पिटाई के बाद चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में पीड़ित युवक की मां अंजू देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें एक महिला समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपियों में बटहा निवासी दिलीप महतो, अजित महतो, रणवीर कुमार, रितिक कुमार, सुरेंद्र कुमार महतो, सुरेश महतो तथा गायत्री देवी शामिल हैं।

दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में पीड़ित युवक की मां ने कहा है कि बीते 30 मार्च की रात उनका पुत्र संजीत कुमार गोविंदपुर में लगे चैती दुर्गा पूजा मेला देखने गया था। जहां से सभी आरोपी उसे उठाकर दिलीप महतो के घर ले गए। आरोपियों ने संजीत को पिलर से बांध बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के दौरान ही अजित के कहने पर दिलीप व उसकी पत्नी गायत्री ने संजीत की आंखों में तेजाब डाल दिया।

पीड़ित की मां ने कहा कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर से ही जख्मी हालत में उनके पुत्र को बरामद किया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल जख्मी युवक का इलाज नेपाल चल रहा है।

के लहान में कराने की बात कही गयी है। इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों को तालाश रही है, पर सभी आरोपी घर छोड़ फरार हैं। हालांकि शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *