फूलों की होली व महाभंडारा के साथ खांटू श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। श्री खांटू श्याम बिहारी मंदिर का चल रहा तीन दिवसीय 56वां वार्षिकोत्सव रविवार को फूलों की होली और महाभंडारे के साथ संपन्न हो गया। फूलों की होली में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के अलावा बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी एक दूसरे पर फूलों की बरसात करने के श्याम बाबा के जयकारे लगा रहे थे।

इससे पहले राजस्थान के उदयपुर की भजन गायिका केमिता राठौड़, कोलकाता के भजन गायक विनोद सिंह ने गायक कलाकारों की टीम के साथ भजन श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को झुमाया। अंतिम दिन 61 श्रद्धालुओं ने सवामनी और 151 श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाया।

इसके बाद महाभंडारे की शुरुआत की गयी। इसमें शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। दोपहर एक बजे से शुरू हुआ महाभंडारा देर शाम तक चलता रहा। मंदिर कमेटी और आयोजन समिति के सदस्य श्रद्धालुओं को महाभंडारे में सहयोग कर रहे थे।

सुजीत खेमका, पंकज सिंधी, अमित पंसारी, सौरभ पंसारी, कौशल अग्रवाल, बसंत संथालिया, विकास शर्मा, सुधीर गोयनका, अनिकेत अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विमल केडिया ,प्रमोद चौधरी, श्याम सुंदर,रितेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश केडिया, रवि सिंघानिया महाभंडारे की कमान संभाले हुए थे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम सराफ और मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *