यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के खाटू श्याम मंदिर परिसर में रविवार की शाम आपसी विवाद में चचेरे भाई ने व्यवसायी गोपाल प्रसाद को गोली मार दी। जख्मी हालत में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती जंहा प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने डीएमसीएच अस्पताल में रेफर किया ।युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोलारोड निवासी रहनेवाले गोपाल प्रसाद के रूप में हुई हैं। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने मौके से चचेरे भाई विनय प्रसाद को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। घटना का कारण नही जाना जा सका है।

डॉक्टरों के अनुसार जख्मी व्यवसाई गोपाल प्रसाद को चार गोली लगी है। जिसमें दो छाती में, एक पजरा में एवं एक पीछे से कमर में गोली मारी गई है। फिलहाल घटना का कारण का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी गिरफ्तार विनय प्रसाद से भी पूछताछ में जुटी हुई है।

बता दें कि खाटू श्याम मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह चल रहा था। जिसके अंतिम दिन रविवार को भंडारा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान रविवार शाम में भंडारा खत्म होने के बाद साफ सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मंदिर परिसर में विनय व गोपाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिसके दौरान विनय प्रसाद ने कमर से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ कई फायरिंग कर दिया। जिसमें गोपाल प्रसाद को 4 गोली लगी। गोली चलते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रेफर करने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस की टीम मंदिर पर पहुंचकर आरोपी विनय प्रसाद को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर घटना होने की बात सामने आई है। फिलहाल घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मिनट में आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।





