समस्तीपुर के खानपुर में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के भोरेजयराम गांव के वार्ड संख्या 13 में रविवार की दोपहर आग लगने से 5 घर जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने चापाकल की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन हवा की तेज रफ्तार की बीच आग उग्र रूप ले रखा था। इस घटना मे रामबहादुर झा, बैकुंठ झा, राजीव झा, नित्यानंद झा, सदानंद झा का घर जलकर राख हो गया। घर में रखे अनाज, नगदी रुपए, कपड़ा, सहित अन्य सामग्री राख हो गया है। घटना में करीब 5 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया।

लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन और अग्निशमन दस्ता को दी। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते हुए अन्य घरों को जलने से बचा लिया।

इसमें एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई तथा एक मवेशी गंभीर रूप से झुलस गई है। एक गैस सिलेंडर भी बलास्ट हुआ।  घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट की  आशंका जताई जा रही है। सीओ रंजन कुमार दिवाकर अग्निकांड का जायजा लिया। साथ ही राहत व बचाव कार्य मे जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *