समस्तीपुर में ट्रक से कुचल कर बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लिक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र के समस्तीपुर पटना मुख्य पथ पर बलबीरा पनसल्ला चौक के पास रविवार की सुबह ट्रक की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव का है 60 वर्षीय होरिल राय के रूप में की गयी है। घटना के बाद ट्रक को लेकर चालक भागने का प्रयास किया। हालांकि लोगो के पीछा करते देख चालक ने ट्रक छोड़ फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर यातायात बन्द कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। वही लाश को जब्तकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार होरिल राय बलबीर पनसल्ला चौक के पास सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान हाजीपुर की ओर से समस्तीपुर जा रही एक ट्रक से कुचल दिया। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के कारण स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और एनएच 322 मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। लोगो ने बांस बल्ला लगाकर यातायात बाधित कर दिया। साथ ही टायर जलाकर विरोध करने लगे।

सड़क जाम होने के कारण एनएच पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।  घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वही आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाकर यातायात शुरू कराया गया।


इधर इस घटना की सूचना पर होरिल राय के परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया बड़ी संख्या में परिवार और गांव के लोग मौके पर जुट गए जिस कारण समस्तीपुर हाजीपुर मुख्य पथ पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। बताया गया कि होरिल सुबह घर से खेत की ओर जा रहे थे इसी दौरान यह घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *