हमसे व्हाट्सएप जुड़े, यहां करें क्लिक
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल से सेवानिवृत रेलकर्मियों के परिवाद के निष्पादन शीर्ष पर ‘पेंशन अदालत 2023’ शुक्रवार को आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में मंथन सभागार संपन्न हुआ। पेंशन अदालत-2023 के प्रत्येक मामले में डीआरएम आलोक अग्रवाल ने ऑन स्पाॅट’’ निर्णय लेतेे हुए सभी 27 मामलों मे से पेंशन अदालत के अंतर्गत आने वाले आवेदनों की संख्या 14 जिसमें 09 मामलों का निष्पादन किया गया। एव सभी मामलों पर चर्चा हुई। इस अदालत में कुल 07 रेलकर्मियों को सातवें वेतन आयोग के तहत् पेंशन संशोधन, 05 सेवानिवृत्त कर्मियों को पीपीओ निर्गत किया गया तथा अन्य परिवादों के तहत कुल 18 सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके आश्रितों के पक्ष में 1,12,000/- रूपये का भुगतान भी किया गया।

बैठक का संचालन सीनियर डीपीओ राजीव रंजन के द्वारा किया गया। इसके अलावा इस बैठक में मंडल कार्मिक अधिकारी दिलीप पासवान, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक राम शंकर सिंह के साथ-साथ रेलवे पेंशनर एसोएिसशन व समस्तीपुर के जोनल तथा मंडल अध्यक्ष एसएन सिंह, मंडलीय सचिव एसके पाण्डेय, मान्यता प्राप्त यूनियन के मंडल मत्री केके मिश्रा एवं श्री मनोज कुमार, अजा-अजजा एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार सहित कई सेवानिवृत कर्मी एवं उनके आश्रित भी अदालत में उपस्थित थे।

इस पेंशन अदालत- 2023 के सफल आयोजन के लिए मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की सराहना की और सेवानिवृत कर्मियों के हित में ऐसे आयोजनों को नियमित अंतराल पर कराये जाने हेतु निर्देशित भी किया।

इस प्रकार के आयोजन एवं सभी परिवादों के निष्पादन के लिए रेलवे पेंशनर एशोसिएशन अध्यक्ष ने भी प्रशंसा की एवं ऐसे प्रयासों को रेल एवं सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिए काफी हितकर बताया। अन्त में, पेंशन अदालत – 2023 के बैठक का समापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजीव रंजन के धन्यवाद ज्ञापन से संपन्न हुआ।






