पटना से अहमदाबाद व डॉ. अम्बेडकर नगर इंदौर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहीं क्लिक करें

हाजीपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा अहमदाबाद एवं डॉ. अम्बेडकर नगर (इंदौर) से पटना के लिए एक-एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ बीरेंद्र कुमार ने दी।

गाड़ी संख्या 09417/09418 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल :- यह स्पेशल अहमदाबाद से प्रत्येक सोमवार को एवं पटना से प्रत्येक मंगलवार को रतलाम, कोटा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, वाराणसी-पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते परिचालित की जायेगी।
गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद-पटना स्पेशल दिनांक 03 अप्रैल 2023 से 26 जून 2023 तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से 09.10 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 17.40 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 18.55 बजे बक्सर, 19.45 बजे आरा, 20.25 बजे दानापुर रूकते हुए 21.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 09418 पटना- अहमदाबाद स्पेशल दिनांक 04 अप्रैल 2023 से 27 जून 2023 तक प्रत्येक मंगलवार को पटना से 23.45 बजे प्रस्थान कर 00.01 बजे दानापुर, 00.31 बजे आरा, 01.14 बजे बक्सर, 03.05 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रूकते हुए गुरूवार को 11.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09343/09344 डॉ. अम्बेडकर नगर- पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल : यह स्पेशल डॉ. अम्बेडकर नगर (इंदौर) से प्रत्येक शुक्रवार को एवं पटना से प्रत्येक शनिवार को इंदौर-बीना-सतना-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते परिचालित की जायेगी ।


गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना सुपरफास्ट स्पेशल 07 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को डॉ. अम्बेडकर नगर से 05.05 बजे प्रस्थान कर 05.20 बजे इंदौर रूकते हुए शनिवार को 00.05 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., 01.25 बजे बक्सर, 02.15 बजे आरा, 02.48 बजे दानापुर एवं 03.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी सं. 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल 08 अप्रैल 2023 से 01 जून 2023 तक प्रत्येक शनिवार को पटना से 07.20 बजे प्रस्थान कर 07.35 बजे दानापुर, 08.03 बजे आरा, 08.55 बजे बक्सर, 10.45 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए रविवार को 05.40 बजे इंदौर एवं 06.15 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *