एंबुलेंस ईएमटी की बेटी नाज परवीन बनी कॉलेज टॉपर

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। सदर अस्पताल में कार्यरत एंबुलेंस ईएमटी फुल बाबू की पुत्री नाज परवीन इंटर की परीक्षा में बेहतर अंक लाकर उजियारपुर प्रखंड का नाम रौशन की। उसे कुल 418 अंक मिला है। आर्ट संकायमें नाज परवीन को हिन्दी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान एवं भूगोल में डिस्टेंशन मार्क्स मिला है।

इंटर बोर्ड के द्वारा जारी अंकर पत्र में नाज परवीन को सर्वाधिक भूगोल में 91 अंक मिला है। जबकि हिन्दी में 80, राजनीतिक विज्ञान में 83, इतिहास में 90 एवं उर्दू में 74 अंक मिला है।

नाज परवीन समस्तीपुर के एलजी आरएसएलएन कॉलेज जीतवरिया की छात्रा है। नाज परवीन उजियारपुर ब्लॉक के चैता की रहने वाली है। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों ने नाज को बहुत शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *